हांसी में एक साथ भिड़े कई वाहन:युवक की मौत, एक ही परिवार के 6 सदस्य घायल, हिसार हाईवे पर हादसा

हरियाणा के हांसी जिले में हिसार नेशनल हाईवे पर रविवार शाम करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना गीता चौक के पास स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के नजदीक हुई। जानकारी के अनुसार, हिसार के तेलियां पुल निवासी मनोज अपनी पत्नी लक्ष्मी, बेटी प्रतिज्ञा, बेटे शिवाय (उर्फ ताली), बहन कमलेश और सोनू नामक एक अन्य व्यक्ति के साथ गांव सिसाय में एक धार्मिक कार्यक्रम से ऑटो में हिसार लौट रहे थे। उन्होंने गीता चौक के पास पेट्रोल पंप के समीप एक चाय की दुकान पर जलपान के लिए ऑटो रोका था। तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर इसी दौरान, एक अन्य कार भी उनके ऑटो के पीछे आकर रुकी, जिसमें सवार पांच लोग चाय पीने के लिए उतरे थे। तभी दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने नियंत्रण खो दिया और खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खड़ी कार आगे खड़े ऑटो से जा टकराई। घायलों को हिसार किया गया रेफर इस हादसे में ऑटो में सवार परिवार के सदस्य मनोज, कमलेश और अतुल के हाथ-पांव टूट गए। प्रतिज्ञा, शिवाय और प्रशांत को चोटें आईं। सभी घायलों को पहले हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया गया। कार सवार युवक की मौत वहीं ब्रेजा कार में सवार सोनीपत निवासी सतीश (32) को गंभीर हालत में हिसार अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का शव नागरिक अस्पताल हिसार के शवगृह में रखवाया गया है। हादसे की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Apr 12, 2026 - 23:55
 0