हरियाणा में कूलर-पंखे की फैक्ट्री में 12घंटे बाद आग बुझी:3 और फैक्ट्रियां भी चपेट में आई; 3 जिलों से गाड़ियां बुलाईं; बेसमेंट में केमिकल से ज्यादा भड़की
हरियाणा के सोनीपत के कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में कूलर, पंखे और जूसर मिक्सर बनाने की फैक्ट्री में लगी आग आखिरकार 12 घंटे बाद बुझा दी गई। शुक्रवार अल सुबह 4 बजे अचानक भीषण आग लग गई थी। वहां मौजूद कर्मचारियों किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई और कंट्रोल रूम को सूचना दी। साथ ही आसपास के इलाके को भी अलर्ट कर दिया। मगर, तेज हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की तीन अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। एक फैक्ट्री में खड़ी कार भी आग में जल गई। आग इतनी भीषण थी कि आसमान में दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। इससे बचाव कार्य में परेशानी आई। सूचना मिलते ही सोनीपत के साथ-साथ आसपास के तीन जिलों से फायर ब्रिगेड की 18 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू बमुश्किल काबू पाया। कुंडली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही थी। एहतियातन आसपास के इलाके के खाली करा लिया गया था। अंदर रखी ज्वलनशील सामग्री के चलते आग बार-बार भड़क रही थी। फैक्ट्री के अंदर प्लास्टिक, तार और अन्य उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले केमिकल के कारण धुएं का गुबार दूर-दूर तक फैल गया था। सोनीपत में फैक्ट्रियों में लगी आग के कुछ PHOTOS… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे लगी फैक्ट्रियों में आग… दिल्ली में रहते है फैक्ट्रियों के मालिक कुंडली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान धीरज ने बताया फैक्ट्री सी-56 के मालिक के गगन धुपड दिल्ली के रहने वाले हैं, जबकि फैक्ट्री सी-58 के मालिक दिव्यांशु है। दिव्यांशु भी दिल्ली में ही रहते हैं। सुबह आग लगने के बाद मालिक को गार्ड के माध्यम से सूचना दी गई थी। बताया कि दिन में ही फैक्ट्री में काम होता है, रात को कुछ ही कर्मचारी वहां रहते है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फैक्ट्री मालिकों को काफी नुकसान हुआ है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में उद्योग विहार की फैक्ट्री में भीषण आग:शीशा तोड़कर बिल्डिंग में घुसी रेस्क्यू टीम; दो महिलाओं समेत 5 को बाहर निकाला गुरुग्राम शहर के उद्योग विहार में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। घटना कापसहेड़ा बॉर्डर के पास हुई है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। आग की लपटें तेजी से फैल रही हैं। बताया जा रहा है कि यह आग फेस एक की एक फैक्ट्री के बेसमेंट में लगी है और अंदर कई कर्मचारी फंसे हुए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)