हत्या मामले में पकड़ से बाहर टुनटुन मंडल गिरफ्तार:मुंगेर में 24 जून को वार्ड पार्षद सर्वजीत कुमार की गोली मारकर हुई थी हत्या

मुंगेर के बरियारपुर थाना पुलिस ने जिला सूचना इकाई के सहयोग से वार्ड पार्षद सर्वजीत कुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी टुनटुन मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि 24 जून 2025 को बरियारपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर निवासी सर्वजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नाबालिग को हथियार देकर वारदात को अंजाम दिलाया पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान पहले एक नाबालिग को हिरासत में लेकर सक्षम न्यायालय में पेश किया था। जांच में सामने आया कि टुनटुन मंडल उर्फ मिथुन मंडल ने ही नाबालिग को हथियार देकर वारदात को अंजाम दिलाया था। हत्या अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी थी डीएसपी आनंद के अनुसार, यह हत्या अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी थी। वार्ड पार्षद सर्वजीत कुमार अवैध शराब की बिक्री का विरोध करते थे, जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गई। गिरफ्तार आरोपी टुनटुन मंडल ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि उसी ने सर्वजीत कुमार की हत्या करवाई थी। घटना के बाद से टुनटुन मंडल लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए मुंगेर सहित कई अन्य जिलों में भी छापेमारी कर रही थी। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।

Nov 12, 2025 - 19:26
 0