सुपौल में बिजली व्यवस्था पर DM सावन कुमार सख्त:इंजिनियर को शिकायत समाधान और रेवेन्यू वसूली में तेजी लाने के निर्देश
समाहरणालय सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की बिजली व्यवस्था, राजस्व संग्रहण, योजनाओं के क्रियान्वयन और उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से राजस्व संग्रहण की स्थिति, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति, जिले में निर्माणाधीन विद्युत शक्ति उपकेंद्रों की स्थिति तथा ‘सुविधा ऐप’ के माध्यम से प्राप्त नए विद्युत कनेक्शनों की समीक्षा की। इसके अलावा धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बिजली सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता पर भी विचार किया गया। सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश बैठक में यह भी देखा गया कि विद्युत शक्ति उपकेंद्रों के मोबाइल नंबर पर उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज कराई जा रही शिकायतों का निष्पादन किस स्तर पर हो रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने सभी कनीय विद्युत अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर और निर्बाध विद्युत सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निर्माणाधीन विद्युत शक्ति उपकेंद्रों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित कार्यकारी एजेंसियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाई जाए और इसके लिए आवश्यकतानुसार मैनपावर बढ़ाया जाए, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूरा किया जा सके। ''किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी'' जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि राजस्व संग्रहण और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को हर हाल में हासिल किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई तय है। बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता, राघोपुर सहित जिले के सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय अभियंता एवं कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और समयबद्ध तरीके से योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।