सुगन राम गौड़ बने अनवस राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष:400 नर्सेज ने लिया हिस्सा, चेयरमैन शेरसिंह बोले- 2 आवेदन निरस्त, 3 ने छोड़ी दावेदारी

डॉ अंबेडकर नर्सेज वेलफेयर सोसायटी (अनवस) राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव आज जयपुर के झालाना डूंगरी अंबेडकर मेमोरियल संस्थान में हुए। इस चुनाव में पाली के सुगन राम गौड़ सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुने गए। निर्वाचन मंडल के चेयरमैन शेरसिंह मोरदिया ने बताया- चुनाव प्रक्रिया में प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कुल 6 आवेदन मिले, जिसमे से दो आवेदन पत्र में गलत प्रविष्ठि और दस्तावेज कमी के कारण निरस्त कर दिए। शेष 4 में से 3 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। अंतिम शेष एक आवेदन पत्र सुगन राम गौड़ का रहा जिनको सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन मंडल के शेरसिंह मोरदिया, सुनीता बैरवा और गुलाब सिंह कुलदीप ने नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष गौड़ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव प्रक्रिया में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शुगर सिंह जाटव, जयश्री यादव, अनिता उदावत समेत प्रदेश के समस्त जिलों के लगभग 400 से अधिक नर्सेज ने भाग लिया।

May 3, 2026 - 22:47
 0