सीतामढ़ी में अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा:9 केंद्रों पर 4,752 अभ्यर्थी हुए शामिल, सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

सीतामढ़ी में बिहार मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक पद की लिखित भर्ती परीक्षा रविवार को हुई। यह परीक्षा जिले के नौ केंद्रों पर कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई है। निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित कमला गर्ल्स हाई स्कूल और एमपी हाई स्कूल सहित कुल नौ परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के साथ किसी को भी केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। 4,752 अभ्यर्थी हुए शामिल इस भर्ती परीक्षा में जिले के कुल 4,752 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के उद्देश्य से सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

Jul 12, 2026 - 13:37
 0