जमुई में मद्य निषेध अवर निरीक्षक परीक्षा:4,992 अभ्यर्थी 10 केंद्रों पर दिए एग्जाम, सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
जमुई में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद की प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को शुरू हुई। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4,992 अभ्यर्थी इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। रविवार सुबह निर्धारित समय पर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की त्रिस्तरीय जांच की गई। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की गई, जिसमें हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर का भी उपयोग किया गया। सुबह 10:30 बजे सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की गई। लिखित सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और लिखित सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहा। पूरी परीक्षा प्रक्रिया की लगातार वीडियोग्राफी कराई जा रही है। साथ ही, सभी परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति और फोटोग्राफी भी सुनिश्चित की गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा प्रभावी रही और फोटोकॉपी की दुकानें भी बंद रखी गईं। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही प्रशासन जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। इससे पूर्व, जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में एक संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई थी। इसमें उप विकास आयुक्त और अपर समाहर्ता ने सभी जोनल मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि परीक्षा के दौरान बिहार लोक परीक्षा अधिनियम, 2024 और बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम, 1981 के प्रावधानों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।