सांसद हेमा मालिनी ने किया कृष्णा कुटीर का निरीक्षण:माताओं से गले मिलकर कहा राधे राधे,महिलाओं ने कहा धर्मेंद्र जी को लेकर आइए

निराश्रित एवं बेसहारा महिलाओं के लिए भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा बनाए गए आश्रय सदन कृष्णा कुटीर का निरीक्षण करने सांसद हेमा मालिनी बुधवार को पहुंची। कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन पहुंची सांसद हेमा मालिनी ने महिलाओं से गले मिलकर राधे राधे कहा। इस दौरान वहां मौजूद बुजुर्ग महिलाओं ने कहा कि आज उन्होंने बसंती को देख लिया यह राधारानी की उन पर कृपा हो गई। गोल्फ कार्ट का शुभारंभ करने पहुंची थी हेमा मालिनी कृष्णा कुटीर में 380 निराश्रित एवं बेसहारा महिलाएं आश्रित हैं। इन महिलाओं को मंदिरों के दर्शन करने जाने के लिए दिक्कत न हो इसके लिए इंडियन ओवरसीज बैंक की राजीव भवन शाखा ने अपने CSR फंड से एक 16 शीटर गोल्फ कार्ट दी है। इसी गोल्फ कार्ट का शुभारंभ करने सांसद हेमा मालिनी,जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह कृष्णा कुटीर पहुंचे थे। 11 लाख रुपए की लागत से आई इस गोल्फ कार्ट का हेमा मालिनी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। महिलाओं ने कहा बसंती को देख लिया सांसद हेमा मालिनी जब कृष्णा कुटीर पहुंची तो वहां रह रही महिलाओं ने उनसे अलग अंदाज में मुलाकात की। महिलाओं ने कहा कि आज बसंती उनसे मिलने आई हैं। इस पर सांसद ने कहा बसंती आ गई अब उनको तांगा में घुमाने ले जाएंगी। यह सुनकर वहां मौजूद सभी ठहाके लगाने लगे। ताली बजाई,गले मिली,आंखों में ले आईं आंसू सांसद हेमा मालिनी कृष्णा कुटीर पहुंचीं और वहां निराश्रित महिलाओं से मुलाकात की तो माहौल ही अलग हो गया। यहां महिलाओं ने उनका ताली बजाकर स्वागत किया,फिर गले लगाया। इस दौरान एक महिला आंखों में आंसू ले आई जिसे हेमा मालिनी ने अपने गले लगाया और हंसकर उसकी भावुकता को कम किया। इसके बाद कुछ महिलाओं ने कहा कि वह धर्मेंद्र जी को यहां लाएं। इस पर हेमा मालिनी ने उनको आश्वस्त किया कि जल्द ही वह धर्मेंद्र जी को उनके बीच लेकर आएंगी। महिलाओं से जाना हालचाल कृष्णा कुटीर पहुंचीं हेमा मालिनी ने वहां रह रही महिलाओं से हालचाल जाना। उनसे पूछा कि उनको रहने,खाने पीने में कोई दिक्कत तो नहीं। डॉक्टर समय से देखने आते हैं। कृष्णा कुटीर की अधीक्षिका सही से ख्याल रखती हैं या नहीं। हेमा मालिनी ने कहा कि आप बिना किसी से डरे हुए बताइए। इस पर महिलाओं ने कहा कि नहीं अब यहां का माहौल बहुत अच्छा है। DM से मिलकर भावुक हुई महिला कृष्णा कुटीर पहुंचे DM चंद्र प्रकाश सिंह जब सांसद हेमा मालिनी के साथ हेमा मालिनी से मिल रहे थे उसी दौरान एक महिला उनसे मिलने आ गईं। महिला ने DM को देखकर कहा कि शायद उनका बेटा भी इतना ही बड़ा होगा। जिसके बाद DM ने माता को गले से लगा लिया और अपनत्व का एहसास कराने की कोशिश की। DM चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि जब मां बेटा का मिलन होता है तो स्वाभाविक है भावुकता आ ही जाती है। हर 2 महीने में आएंगी कृष्णा कुटीर: हेमा मालिनी सांसद हेमा मालिनी से माताओं ने कहा कि वह साल में एक बार आया करें। इस पर माताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह हर दो महीने में यहां आया करेंगी। इसके साथ ही सांसद ने अधीक्षिका से कहा कि इन माताओं को उनके जमाने की एक फिल्म दिखाया करें। सांसद हेमा मालिनी ने कहा कुछ समय पहले जब वह यहां आई थीं तो हालत बहुत खराब थी लेकिन अब स्थिति अलग है। यहां आकर अब अच्छा लगा।

Jun 18, 2025 - 14:41
 0