सड़क किनारे मिला 34 वर्षीय युवक का शव:परिजनों ने लू लगने से मौत की आशंका जताई,भाई बोला-सुबह खाना खाकर घर से निकला था
भभुआ शहर के अटल बिहारी सिंह हाई स्कूल के समीप रविवार को एक 34 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक की पहचान भभुआ शहर के नई बस्ती सेमरिया वार्ड-1 निवासी स्व. राजेंद्र राम के पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई रवि राम ने बताया कि रौशन सुबह खाना खाकर घर से निकला था। कुछ देर बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि वह सड़क किनारे अचेत पड़ा है। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो रौशन मृत पाया गया। परिजनों ने भीषण गर्मी और लू के कारण रौशन की मौत होने की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रशासन द्वारा पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
May 24, 2026 - 20:42
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.