विश्व पर्यावरण दिवस पर SSP अजय गणपति ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पुलिस लाइन रुद्रपुर में किया पौधारोपण*

विश्व पर्यावरण दिवस पर SSP अजय गणपति ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पुलिस लाइन रुद्रपुर में किया पौधारोपण*

Jun 5, 2026 - 18:36
 0
विश्व पर्यावरण दिवस पर SSP अजय गणपति ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पुलिस लाइन रुद्रपुर में किया पौधारोपण*

*विश्व पर्यावरण दिवस पर SSP अजय गणपति ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पुलिस लाइन रुद्रपुर में किया पौधारोपण*

➡️ *"हरियाली ही खुशहाली का आधार है, स्वच्छ पर्यावरण ही सुरक्षित भविष्य का द्वार है।"*

???? विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस लाइन रुद्रपुर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर SSP महोदय ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया।

SSP श्री अजय गणपति ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि एक पौधा केवल वृक्ष नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, शुद्ध जल और सुरक्षित भविष्य का आधार है।

उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े उपायों को अपनाने, अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। 

*कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी प्रण लिया।*

➡️ इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात ऊधमसिंहनगर श्री जितेंद्र चौधरी, क्षेत्राधिकारी पंतनगर/लाइन श्री डी0आर0 वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री गजेंद्र सिंह परवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने जनपदवासियों से भी अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनें, अधिक से अधिक पौधे लगाएं, उनका संरक्षण करें तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने में सहयोग करें।