विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया पौधारोपण, प्रत्येक बूथ पर पांच पौधे लगाने का दिलाया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया पौधारोपण, प्रत्येक बूथ पर पांच पौधे लगाने का दिलाया संकल्प

Jun 5, 2026 - 18:34
 0
विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया पौधारोपण, प्रत्येक बूथ पर पांच पौधे लगाने का दिलाया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया पौधारोपण, प्रत्येक बूथ पर पांच पौधे लगाने का दिलाया संकल्प

 

किच्छा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किच्छा परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत छायादार एवं पर्यावरण संरक्षण में सहायक वृक्षों का पौधारोपण किया!

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और पृथ्वी पर संतुलित एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए एक पेड़ माँ के नाम अभियान ने पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

शुक्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए आगामी एक सप्ताह तक विशेष पौधारोपण अभियान चलाने तथा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम पांच पौधे लगाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं बल्कि पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी सभी कार्यकर्ताओं को निभानी होगी, तभी यह अभियान सार्थक सिद्ध होगा।

भाजपा नगर अध्यक्ष गोल्डी गोराया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का सामाजिक दायित्व है। नगर मंडल के कार्यकर्ता एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाकर प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण करेंगे तथा जनसामान्य को भी इस अभियान से जोड़ने का कार्य करेंगे।

भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मयंक तिवारी, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र बागवानी, संदीप अरोड़ा, देवेंद्र शर्मा, महेंद्र पाल, धर्मराज जायसवाल, धनीराम सागर, संदीप गोयल, प्रकाश पंत, मुकेश कोली, आकाश राठोर, क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष किरन राठौड़, श्याम सुंदर बिष्ट, चंदन जायसवाल, मोहम्मद इमरान, रितिक कश्यप, विपिन जोशी, आकाश, धीरज, विपिन, राजू कश्यप समेत समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे!