लखीसराय में मद्य निषेध अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा:8 केंद्रों पर 3,833 अभ्यर्थी हुए शामिल, कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण आयोजन

लखीसराय में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा रविवार को हुई। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह परीक्षा आयोजित हुई है, जिसमें कुल 3,833 अभ्यर्थियों शामिल हुए है। जिला प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पहचान पत्र के आधार मिली एंट्री अभ्यर्थियों को केवल वैध प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र के आधार पर ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा है। प्रवेश से पहले उनकी सघन जांच की गई। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति मिली। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। प्रशासन द्वारा पहले ही अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया था, ताकि जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए और प्रवेश सुचारू रूप से हो सके। अनुचित साधनों के प्रयोग पर होगी कार्रवाई जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं। केंद्राधीक्षकों और वीक्षकों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित साधनों के प्रयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में शुरू हुई।

Jul 12, 2026 - 13:37
 0