कैथल में पैरालाइज्ड व्यक्ति से हड़पे 1.68 लाख:नेट बैंकिंग शुरू करवाने का झांसा दिया, ओटीपी लेते ही अकाउंट से कटने लगे रुपए

कैथल में एक व्यक्ति के बैंक खातों की डिटेल लेकर और नेट बैंकिंग का एक्सेस देने के नाम पर रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने पैरालाइज्ड व्यक्ति से 1 लाख 68 हजार रुपए हड़प लिए। जब उसके पास रुपए कटने के मैसेज आए तो उसे ठगी के बारे में पता चला। इस संबंध में व्यक्ति ने साइबर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नेट बैंकिंग शुरू करवाने की बात कही पाई गेट पूंडरी निवासी विनोद कुमार ने साइबर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह पैरालाइज से पीड़ित है और चलने फिरने में असमर्थ है। चार दिन पहले उसके पास अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह उसके मोबाइल में नेट बैंकिंग शुरू करवा देगा, जिससे उसको घर बैठे ही बैंकिंग सुविधा मिल सकेगी। उसने आरोपी की बातों में आकर उसके लिए उसने हामी भर दी। थोड़े-थोड़े अंतराल में कई ओटीपी भेजे आरोपी ने उससे बैंक खातों की डिटेल ले ली, जिसके बाद थोड़े-थोड़े टाइम अंतराल में कई ओटीपी भेजे। बाद में वे ओटीपी पूछ कर जल्द नेट बैंकिंग शुरू करने की बात कही। इसके बाद बैंक अकाउंट से रुपए कटने के मैसेज आए तो उसे पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। अज्ञात आरोपी ने उसके बैंक खातों से 1 लाख 68 हजार रुपए धोखाधड़ी से निकाल दिए। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साइबर थाना के जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Jul 12, 2026 - 13:37
 0