राजस्थान के कोटा समेत 3 जिलों में ओले गिरे:MP के भोपाल-बैतूल में तेज बारिश, लद्दाख के द्रास में बर्फबारी

देश में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के भोपाल, बैतूल, मैहर, श्योपुर और मंदसौर में सोमवार शाम तेज बारिश हुई। नीमच में ओले गिरे हैं। राजस्थान में सोमवार को कोटा-टोंक-बूंदी में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। कोटा में पेड़ भी गिर गए। हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र में दोपहर बाद भारी बारिश और ओले गिरे। इससे पेड़ों पर लगे फलों को काफी नुकसान पहुंचा। लद्दाख के द्रास में ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं, गुलमर्ग, पहलगाम, यूसमर्ग, गुरेज, रजदान टॉप और सोनमर्ग-जोजिला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है। मौसम की 3 तस्वीरें… अगले दिन के मौसम का हाल 31 मार्च- मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में बिजली गिरने की आशंका है। 31 मार्च को बंगाल, सिक्किम और बिहार में आंधी आने की संभावना है। अन्य राज्यों में मौसम का हाल… हिमाचल प्रदेश: पहाड़ों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश; सोलन का पारा नॉर्मल से 10.2॰C नीचे अटल टनल रोहतांग समेत लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं, कुछ जिलों में बारिश हुई है। IMD के मुताबिक कुल्लू, मंडी और शिमला जिले में आज ओलावृष्टि और तेज आंधी-तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटे में सोलन में 24 मिमी, मनाली में 18 मिमी, जोत (चंबा) में 15 मिमी, कांगड़ा में 14.5 मिमी, भरमौर में 8.7 मिमी और धर्मशाला में 2.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: सभी जिलों में बारिश की संभावना, ओला गिरने के साथ 50km की रफ्तार से हवा चलेगी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 3300 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल में ओले, भोपाल-जबलपुर में बारिश का अलर्ट; आज से 5 दिन आंधी-बारिश वाला मौसम राज्य में अगले 24 घंटों में ग्वालियर-चंबल संभाग के भिंड और दतिया में ओले गिर सकते है। वहीं, भोपाल, जबलपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर, चंबल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के अधिकतर जिलों में 2 अप्रैल तक मौसम बदला रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 25 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, आंधी चलने की भी आशंका राज्य के 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 21 जिलों में यलो अलर्ट है। इस दौरान आंधी चलने की भी आशंका है। वहीं, रविवार को बीकानेर संभाग में दिनभर मौसम ड्राई रहा। दिन में धूप रही। जालोर, सिरोही और पाली में हल्के बादल छाए। कोटा 39.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 46 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन बेमौसम बरसात की चेतावनी, ओले भी गिरेंगे राज्य में बेमौसम बारिश जारी है। बुलंदशहर में देर रात तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। आज 46 जिलों में बारिश का अलर्ट है। गरज-चमक के साथ कुछ जगहों पर ओले पड़ने और बिजली गिरने की आशंका है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सरकार के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: 2 मौसमी सिस्टम एक्टिव, 4 अप्रैल तक बारिश की संभावना; बस्तर में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरेगी राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। बिजली भी गिर सकती है और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। पिछले 24 घंटे में राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 23 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 जिलों में ओले गिरने की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 11 जिलों में ओले गिरने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों में तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आज गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

Mar 30, 2026 - 21:50
 0