महिलाओं ने दो युवकों को चप्पलों से पीटा:बोलेरो और बाइक टक्कर के बाद विवाद हुआ, वीडियो भी बनाया

सवाई माधोपुर की हम्मीर पुलिया पर शुक्रवार शाम बोलेरो और बाइक की टक्कर के बाद विवाद हो गया। बाइक सवार युवकों ने बोलेरो चालक से बात की और पुलिस में शिकायत के लिए गाड़ी की फोटो खींची। इसके बाद बोलेरो में सवार दो महिलाओं ने युवकों से कहासुनी की और चप्पलों से मारपीट की। मारपीट के दौरान मौके पर लोग जमा हो गए और करीब एक घंटे तक हम्मीर पुलिया पर जाम रहा। पीड़ित जयप्रकाश मीणा ने महिलाओं समेत अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारी जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम हम्मीर पुलिया पर बोलेरो कार और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद हुआ। हादसे के बाद बाइक सवार युवकों ने बोलेरो ड्राइवर को उलाहना दिया। उन्होंने ड्राइवर से गाड़ी ठीक से चलाने की बात कही। युवकों ने पुलिस में शिकायत करने के लिए बोलेरो की फोटो भी खींच ली। फोटो खींचने पर कहासुनी शुरू हुई बोलेरो की फोटो खींचने की बात को लेकर कार में सवार दो महिलाओं ने बाइक सवार युवकों से कहासुनी शुरू कर दी। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों महिलाओं ने युवकों की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। हम्मीर पुलिया पर करीब एक घंटे जाम मारपीट के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हंगामे के कारण हम्मीर पुलिया पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद पीड़ित जयप्रकाश मीणा ने मारपीट करने वाली महिलाओं सहित अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला जांच में लिया है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित बोले- बाइक को बोलेरो ने टक्कर मारी सारसोप निवासी जयप्रकाश मीणा ने बताया कि मैं खंडार से राजकीय स्कूल विजिट करके और सवाई माधोपुर राजकीय कार्य करके वहां सवाई माधोपुर आ रहा था। इसी बीच आलनपुर पुलिया के सामने से आ रही बेकाबू बोलेरो ने हमारी बाइक को टक्कर मारी। मेरे साथ मेरे मित्र पीछे बैठे थे। हम दोनों गिर गए। हमने उनसे बात की और कहा कि भाई, आप अनियंत्रित चला रहे हो, ढंग से चलाओ और ऐसे गलती मत करो। इसके बाद उन्होंने हमारे साथ मारपीट की। फिर मैंने कहा कि मैं राजकार्य से आया हूं, मेरे साथ मारपीट मत करो, मैं राजकार्य सेवक हूं। महिलाओं से पिटवाने का आरोप जयप्रकाश ने आरोप लगाया- इसके बाद उनकी गाड़ी में बैठी हुई दो महिलाओं को सामने लाया गया। मुझे गाली दी और कहा कि तेरी छवि को ऐसी-तैसी कर दूंगा, धूमिल कर दूंगा। इसके बाद उन्होंने महिलाओं से मुझे पिटवाया। महिलाओं को एकत्रित करने के बाद मॉब लिंचिंग की स्थिति बन गई थी। मैंने माफी मांगते हुए उनसे कहा कि मेरी गलती नहीं है। इसके बाद भी उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। हमने अपनी महिलाओं का ध्यान रखते हुए कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई। आज हम एसपी ऑफिस और जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर आए हैं और न्याय की गुहार करते हैं। एसपी ऑफिस में लिखित में FIR दर्ज कराकर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।

Aug 22, 2026 - 09:06
 0