सरस डेयरी डायरेक्टर ने प्लास्टिक कचरा गाड़ी रोककर किया हंगामा:आरोप- कचरे की आड़ में लाखों का लोहा बेचा जा रहा; एमडी के साथ हुई बहस

अलवर के सरस डेयरी में उस समय बड़ा बवाल खड़ा हो गया जब डेयरी के डायरेक्टर शिवराम मीणा ने एक कचरा ट्रक को रोककर गंभीर आरोप लगाए। मीणा का कहना है कि डेयरी प्रबंधन ने केवल 30 हजार रुपये में कचरा और कबाड़ निकालने का ठेका दिया था, लेकिन इस आड़ में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है। उनका आरोप है कि डेयरी के एमडी उमाशंकर की मिलीभगत से करीब 10 लाख रुपये का लोहा और कंप्रेसर मोटर चोरी करके ट्रकों के जरिए बाहर भेजा जा रहा था। मीणा के अनुसार, एक ट्रक पहले ही डेयरी से निकल चुका है, जिसमें करीब 5 लाख रुपये का सामान चोरी कर बाहर भेज दिया गया, जबकि दूसरी गाड़ी को उन्होंने मौके पर ही रुकवा लिया। इसके बाद मामला और गरमा गया और मीणा सीधे एमडी उमाशंकर के चेंबर में पहुंच गए। वहां पूर्व चेयरमैन का पीए सौरभ गौड़ भी मौजूद था, जो पहले निलंबित हो चुका था, लेकिन बाद में बहाल हो गया। चैंबर में पहुंचते ही शिवराम मीणा ने हंगामा करते हुए सौरभ गौड़ को बाहर जाने के लिए कहा। इस दौरान एमडी और मीणा के बीच तीखी बहस हो गई। जब सौरभ बाहर जाने लगे तो एमडी ने उन्हें रोकते हुए कहा कि “एमडी मैं हूं या शिवराम मीणा”, जिसके बाद उन्हें फिर से बैठा लिया गया। इस पर मीणा ने एमडी और सौरभ दोनों पर चोरी में शामिल होने के आरोप लगाए। मीणा ने मौके पर खड़ी गाड़ी की जांच कराने की मांग की, लेकिन एमडी ने साफ कह दिया कि जब चेयरमैन आएंगे तभी गाड़ी की चेकिंग होगी। इस पर मीणा और ज्यादा भड़क गए और आरोप लगाया कि चेयरमैन के जयपुर जाने का फायदा उठाकर यह सब खेल खेला जा रहा है। करीब आधे घंटे तक डेयरी परिसर में जमकर हंगामा चलता रहा। इस दौरान मीणा गेट पर तैनात गार्ड से भी बहस करते नजर आए और सवाल उठाया कि बिना जांच किए गाड़ियों को बाहर कैसे जाने दिया जा रहा है। बाद में शिवराम मीणा ने चेयरमैन नितिन सांगवान से फोन पर बात की, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि वह खुद मौके पर आकर गाड़ी की जांच करवाएंगे। इसके बाद मीणा मौके पर ही डटे रहे और साफ कहा कि बिना जांच के गाड़ी को बाहर नहीं जाने देंगे और किसी भी हालत में चोरी नहीं होने देंगे।

May 1, 2026 - 22:07
 0