भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंडी प्रसाद बेलवाल को आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंडी प्रसाद बेलवाल को आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Jul 22, 2026 - 20:05
 0
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंडी प्रसाद बेलवाल को आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंडी प्रसाद बेलवाल को आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ द्वारा संगठन के व्यापक विस्तार के तहत भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंडी प्रसाद बेलवाल को देहरादून महानगर, रुद्रप्रयाग, टिहरी एवं चमोली जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। विशेष महत्व की बात यह है कि ये चारों जिले आपदा की दृष्टि से उत्तराखंड के अत्यंत संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल हैं, जहाँ त्वरित समन्वय, प्रभावी आपदा प्रबंधन और मजबूत संगठनात्मक तंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

प्रदेश संयोजक नवीन पिरशाली ने विश्वास व्यक्त किया कि चंडी प्रसाद बेलवाल अपने लंबे संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और कार्यकुशलता के बल पर इन महत्वपूर्ण जिलों में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त बनाएंगे। उनके नेतृत्व में आपदा से पूर्व तैयारी, राहत एवं बचाव कार्य, जनजागरूकता अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा स्थानीय स्तर पर स्वयंसेवकों के सशक्त नेटवर्क के निर्माण को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल प्राकृतिक सौंदर्य का प्रदेश ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से भी अत्यंत संवेदनशील राज्य है। ऐसे में भाजपा आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का उद्देश्य केवल आपदा के समय राहत कार्य करना नहीं, बल्कि समाज को पहले से तैयार करना, जनभागीदारी बढ़ाना और प्रत्येक जिले में सक्षम एवं प्रशिक्षित तंत्र विकसित करना है।

भाजपा आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ उत्तराखंड को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश का रोल मॉडल बनाने के संकल्प के साथ प्रदेशभर में जनजागरूकता, प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल और "आपदा मित्र" अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करेगा।