भदोही में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय मृतक के घर पहुंचे:परिवार को नौकरी, 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता की मांग की
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को भदोही पहुंचे। उन्होंने धसकरी गांव में पिछले दिनों मारे गए कमलाकांत दुबे के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान अजय राय ने सरकार से पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। मृतक कमलाकांत दुबे के पुत्र विवेक दुबे ने बताया कि घटना के बाद से उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने विवेक दुबे को ढांढस बंधाते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ उनके परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी कि परिवार की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि परिवार के साथ कुछ होता है, तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। राय ने प्रदेश में बढ़ते अपराध, ब्राह्मण समाज पर हो रहे अत्याचार और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय और जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि जब तक दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। पार्टी पीड़ित परिवार की सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र दुबे राजन, सुरेशचंद्र मिश्र, राकेश मौर्य, दीनानाथ दुबे, काशीनाथ गौतम, राजेश्वर दुबे, प्रेमबिहारी उपाध्याय, मसूद आलम, त्रिलोकीनाथ बिंद, संजीव दुबे, राजेश दुबे, सुबुक्तगीन अंसारी, अवधेश पाठक, शिवपूजन मिश्र, सरफराज अहमद, शमशीर अहमद, मनोज गौतम, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, जजलाल राय, स्वालेह अंसारी, सुरेश चौहान, राकेश पासवान, नाजिम अली, राजाराम दुबे, महेशचंद मिश्र, संदीप दुबे, मृत्युंजय सिंह टोनी, धर्मराज बिंद, विनोद सरोज, अकबर अंसारी, विनोद गौतम, परवेज अंसारी, धीरज पाल, राकेश पाल, नितिन सिंह सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।