बेगूसराय में ABVP का स्थापना पखवाड़ा:छात्रों को बांटे फलदार-छायादार पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बेगूसराय सदर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपने स्थापना पखवाड़े के तहत रविवार को सदर प्रखंड के साख गांव में एक पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्रों को फलदार और छायादार पौधे वितरित किए गए। नगर इकाई मंत्री शशी राज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 50 फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया। इनमें आम, नीम, पीपल, बरगद, अमरूद, अशोक, शीशम और सागौन जैसे पौधे शामिल थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर इकाई मंत्री शशी राज ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लगातार घटती हरियाली आने वाली पीढ़ियों के लिए एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने जोर दिया कि इस समस्या का समाधान केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। शशी राज ने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि एबीवीपी छात्र हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी लगातार जन जागरूकता अभियान चलाती रही है। कार्यकर्ता पिंटू कुमार और रूपेश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भागीदारी को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यदि हर युवा "हर घर एक पौधा" का संकल्प लेकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो क्षेत्र को हरा-भरा बनाया जा सकता है। उन्होंने छात्रों से पौधों को वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने और दूसरों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्रों और कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्तिक शर्मा, अमन कुमार, राजा कुमार, अनमोल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।