बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का लगा तांता, सोशल मीडिया पर छाए रहे पूर्व मेयर रामपाल सिंह
बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का लगा तांता, सोशल मीडिया पर छाए रहे पूर्व मेयर रामपाल सिंह
बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का लगा तांता, सोशल मीडिया पर छाए रहे पूर्व मेयर रामपाल सिंह
रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार की 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय) के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद नगर निगम रुद्रपुर के पूर्व महापौर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामपाल सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उनके आवास और कार्यालय पर दिनभर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक एवं खेल संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों का आना-जाना लगा रहा।
डॉ. बी.आर. अंबेडकर जन सेवा एवं शिक्षण विकास समिति उत्तराखंड, रुद्रपुर के सदस्यों सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर रामपाल सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट किए, मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया और मिठाइयां बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
रामपाल सिंह की नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। फेसबुक, व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हजारों समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई संदेश पोस्ट किए। दिनभर उनकी नियुक्ति से संबंधित फोटो, पोस्ट और शुभकामना संदेश वायरल होते रहे, जिससे वे सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने रहे।
समर्थकों का कहना है कि रामपाल सिंह लंबे समय से संगठन एवं समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव, जनसंपर्क और जनहित के कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर रामपाल सिंह ने सभी शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला यह दायित्व शीर्ष नेतृत्व के विश्वास तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि शुभकामनाएं देने पहुंचे प्रत्येक व्यक्ति का स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा यही विश्वास उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक ऊर्जा प्रदान करता है।
इस दौरान नरेश सागर, रामस्वरूप भारती, छोटेलाल गुरुजी, दीप सिंह, ए.पी. आजाद, चंद्रपाल सिंह, गंगा सिंह, ब्रजपाल पाल सिंह, केवल कृष्ण भारती, अनिल चौहान, राकेश सिंह, ठाकुर जगदीश सिंह, ज्ञान सिंह चौहान, मोहन तिवारी, हिम्मत राम कोली, विजय बाजपेई, विनय विश्वास, प्रमोद शर्मा, वेद प्रकाश मौर्य, कृष्णपाल गंगवार, प्रेमपाल गंगवार, नारायण जोशी, पवन शर्मा, कुंवर पाल, मोहम्मद हसन खान, बबलू दिवाकर, हिमांशु नरूला, कपिल दत्ता विद्या सिंह, मुकेश कुशवाहा, राकेश यादव, भरत लाल, आशीष मित्तल, संजीव अरोरा, विनय बठला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।



