बिहार में TRE-4 का रास्ता साफ:शिक्षा मंत्री बोले- 15 से 20 जनवरी तक BPSC को वैकेंसी भेजा जाएगा; हर ब्लॉक में डिग्री कॉलेज खुलेगा

बिहार में जल्द ही चौथे चरण में शिक्षकों की भर्ती होगी। पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा TRE-4 के लिए 15 से 20 जनवरी तक BPSC को वैकेंसी भेज दिया जाएगा। 2005 में पूरे राज्य शिक्षकों की संख्या 2 लाख के करीब थी। आज के समय 5 लाख से ज्यादा हैं। 2005 में नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने बिहार संभालने की जिम्मेदारी दी थी। तब से आज तक उन्होंने इसको आगे बढ़ाने के लिए काफी काम किया है। 2005 में 4 हजार करोड़ का बजट था। आज 70 हजार करोड़ से ज्यादा हो गया है। आगे भी गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करेंगे। हाल में ही कैबिनेट से 7 निश्चय 3 पास किया गया है। शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हर ब्लॉक में एक मॉडल स्कूल खोला जाएगा। हर ब्लॉक में एक डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। अनुकंपा के आधार पर 5500 विभिन्न पदों पर बहाली भी जल्द की जाएगी। बिहार के स्कूलों में ड्रॉप आउट 1 प्रतिशत से कम हो गया है। ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है शिक्षा मंत्री आगे कहा कि 97 लाख छात्रों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। रसोइयों का मानदेय भी मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले दोगुना किया। जो नए शिक्षकों की बहाली BPSC से हुई है। उनके लिए ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है। शिक्षकों के समस्या पर शिक्षा विभाग ने ध्यान दिया है। ट्रांसफर, सैलरी, अवकाश पर ध्यान दिया गया है। कोई भी दिक्कत होती है तो उसके लिए हमेशा विभाग खुला हुआ है। छह महीने में ठीक करेंगे बिहार के कई जिले में भवन की कमी है। जिसके कारण से दूसरी जगह स्कूल चलाना पड़ रहा है। इस कमी को हम अगले 6 महीने में ठीक करेंगे। पूरे देश में सबसे पहले रिजल्ट बिहार बोर्ड की ओर से निकला गया। जो भी शिक्षक और शिक्षिका गलत करेंगे उन पर कार्रवाई की जा रही है, आगे भी होगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी शिक्षकों को शिक्षा मंत्री का नाम तक नहीं पता है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर आते हैं। ऐसे शिक्षकों के लिए क्या कर रहे हैं। कई फर्जी शिक्षकों की बहाली हो गई है। इस सवाल पर मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि जांच की जा रही है।अगर कोई भी ऐसा मामला पाया जाता है तो उन पर कार्रवाई होगी।

Dec 29, 2025 - 12:59
 0