फतेहाबाद के बाजारों में होगा वन-वे ट्रैफिक सिस्टम:हंस मार्केट से जवाहर चौक तक रखवाए गए ट्रैफिक कोन, पुलिस करेगी निगरानी

फतेहाबाद शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस प्रशासन ने प्रयोग शुरू कर दिए हैं। सबसे पहले हंस मार्केट से जवाहर चौक तक थाना रोड पर प्लास्टिक के ट्रैफिक कोन रखवाए गए हैं, जिन्हें रस्सी के सहारे बांधा गया है। इससे वाहन बेतरतीब तरीके से चलने की बजाय दोनों ओर लाइन में ही चल पाएंगे। प्रारंभिक तौर पर यह व्यवस्था तीन-चार दिन के लिए अस्थायी तौर पर की गई है। इन तीन-चार दिनों में ट्रैफिक का संचालन देखा जाएगा। अगर और सुधार की जरूरत होगी, तो वह किया जाएगा। इसके बाद स्थायी रूप से इन ट्रैफिक कोन को रोड पर स्थापित किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी जयसिंह शर्मा का दावा है कि इससे बाजार में जाम लगने की स्थिति से बचा जा सकेगा। कैसे और क्या की गई व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस की ओर से हसं मार्केट के बीच में प्लास्टिक के ट्रैफिक कोन रखवाए गए हैं। इन्हीं थोड़ी-थोड़ी दूर पर रखवाने के बाद बीच में थोड़ी जगह छोड़ दी गई है। इसी तरह थाना रोड पर बस स्टैंड चौकी के आगे और फिर जवाहर चौक की तरफ भी इसी तरह से ट्रैफिक कोन रखवाए गए हैं। अब इस व्यवस्था की तीन-चार दिन तक ट्रैफिक पुलिस निगरानी करेगी। इसके बाद इन्हें स्थायी रूप से लगा दिया जाएगा। धर्मशाला रोड व कबीर बस्ती तक भी लगेंगे ट्रैफिक पुलिस प्रभारी जयसिंह शर्मा ने बताया कि अभी यह व्यवस्था थाना रोड व हंस मार्केट में की गई है। इसके बाद धर्मशाला रोड और कबीर बस्ती तक भी कोन लगाए जाएंगे। रविवार को ट्रैफिक कम रहता है। कल सोमवार को स्कूल खुलने पर स्कूल बसों व अन्य बड़े वाहनों के आवागमन को भी देखा जाएगा। अगर कोनों की दूरी बढ़ाने या घटाने की जरूरत पड़ी तो वह भी की जाएगी।

Jul 12, 2026 - 13:37
 0