प्राइवेट क्षेत्र की महिलाओं के लिए खुला शी-बॉक्स पोर्टल:पहले सरकारी सेवा की महिलाओं को थी सुविधा, यौण उत्पीड़न की शिकायत कर सकेंगी दर्ज
केंद्र सरकार ने अब शी-बॉक्स पोर्टल प्राइवेट क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के लिए भी खोल दिया है। निजी क्षेत्र में का करने वाली महिलाएं भी यौण शोषण से संबंधित शिकायतें शी-बॉक्स (सेक्सुअल हैरेसमेंट इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स) पर दर्ज कर सकेगी। सरकारी सेवा में कार्यरत महिलाओं के लिए 24 जुलाई 2017 में यह सुविधा दी गई थी। रेवाड़ी के डीसी अभिषेक मीणा ने यह जानकारी दी। क्या है शी बॉक्स पोर्टल शी-बॉक्स (सेक्सुअल हैरेसमेंट इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स) महिला और बाल विकास मंत्रालय की वेबसाइट है। जिसे कार्यस्थल पर काम करने वाली महिलाओं का यौण शोषण करने के लिए केंद्र सरकार ने लागू किया था। जिसमें कार्यस्थल पर यौण उत्पीड़न का शिकार होने वाली महिलाएं पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज कर सकें। इसका उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित महसूस करवाना था। गठित करनी होगी कमेटी निजी कंपनियों को इसके लिए चार सदस्यीय इंटर कंप्लेट कमेटी गठित करनी होगी। शी बॉक्स पर ऑनलाइन दर्ज होने वाली शिकायत पहले इन हाउस कमेटी को भेजी जाएगी। जिसके बाद कमेटी नियमानुसार कार्रवाई की शिफारिश करेगी। कमेटी को अपनी कार्रवाई रिपोर्ट भी वेबसाइट पर अपडेट करनी होगी। सरकारी विभागों में भी शी बॉक्स शिकायतों के लिए ऐसा ही सिस्टम बनाया हुआ है। सख्ती से करें पालन : डीसी रेवाड़ी के डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि निजी कंपनियों की महिलाओं को शी बॉक्स की सुविधा दी गई हैं। इसके लिए कंपनियों को जांच कमेटी गठित करनी होगी। सरकारी सेवा की तर्ज पर निजी क्षेत्र की महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षित महसूस करवाने के लिए इसका विस्तार किया गया है। जिसका सभी निजी कंपनियों को पालन करना होगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।



