पूर्णिया डीएम ऑफिस परिसर में भरा पानी:बारिश के बाद राहगीरों को दिक्कत, लोग बोले- हर साल होती है परेशानी

पूर्णिया डीएम ऑफिस परिसर में जल जमाव है। थोड़ी सी बारिश के बाद यहां पानी जमा है। बुधवार को लगातार हो रही बारिश के कारण कलेक्ट्रेट परिसर में जल जमाव देखने को मिला, जिस वजह से राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। कार्यालय पहुंचने के लिए कर्मचारी को पानी के कारण परेशानी हुई। कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे स्थानीय कलाआनंद सिंह ने जल जमाव की समस्या को लेकर जानकारी दी। इन्होंने बताया कि बरसात के पानी के निकासी का कोई उपाय नहीं है। इस वजह से पानी जाम हो गया। यहां जिला प्रशासन के जिला पदाधिकारी, एसपी, एडीएम, एसडीओ, डीडीसी सभी बड़े अधिकारी बैठते हैं। हर साल रहती है यही समस्या हर साल यहां का यही हाल रहता है, प्रशासन के सभी लोग इसी परिसर में रहते हैं। उसके बावजूद इस समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। इसका मतलब समझ ही नहीं आ रहा है। जल‌ जमाव की समस्या को लेकर पूर्णिया नगर आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने जानकारी दी। इन्होंने फोन पर बताया कि शहर में जल जमाव की समस्या का मामला हमारे संज्ञान में है। प्राइवेट सफाई एजेंसियों की ओर से जल जमाव की समस्या को लेकर बड़े नाले और छोटे नाले के जल निकासी का काम करवाया जा रहा है। जल्द ही इस समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाया जाएगा। फिलहाल आपातकालीन स्थिति में मोटर पंप लगाकर अलग-अलग क्षेत्रों में जल निकासी का काम करवाया जा रहा है।

Jul 22, 2026 - 20:11
 0