पुलिस लाइन रुद्रपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव।*

पुलिस लाइन रुद्रपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव।*

Sep 6, 2026 - 10:53
 0
पुलिस लाइन रुद्रपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव।*

*पुलिस लाइन रुद्रपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव।*

*उत्तराखण्ड लोक संस्कृति की थीम पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।*

*एसएसपी अजय गणपति महोदय और महापौर रुद्रपुर श्री विकास शर्मा जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ।*

*शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में शिरकत कर बढ़ाई शोभा।*

*सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद एसएसपी अजय गणपति द्वारा पुलिस लाइन मंदिर में की विधिवत पूजा-अर्चना।*

*सामूहिक आरती एवं पूजा-अर्चना के साथ भक्तिमय वातावरण में मनाया गया कान्हा जी का जन्मोत्सव।*

*पुलिस लाइन के बच्चों व पुलिस कर्मियों द्वारा दी गई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।*

*कार्यक्रम के दौरान लोकगायक गोविंद दिगारी, खुशी जोशी, श्वेता महारा द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते हुए झूमने पर किया मजबूर।*

*जनपद के थानों एवं शाखाओं द्वारा निकाली गईं मनमोहक झांकियां; कोतवाली सितारगंज प्रथम, कोतवाली ट्रांजिट कैंप द्वितीय तथा कोतवाली जसपुर तृतीय स्थान पर रहे।*

 *एसएसपी अजय गणपति द्वारा सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए समाज में शांति, प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।*

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन रुद्रपुर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति महोदय और महापौर रुद्रपुर श्री विकास शर्मा जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर एसएसपी ऊधम सिंह नगर द्वारा सपरिवार पुलिस लाइन स्थित मंदिर में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की गई। जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव की पूजा-अर्चना में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रुद्रपुर के माननीय विधायक श्री शिव अरोरा जी एवं शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे, जिनके द्वारा उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई।

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जनपद के समस्त थानों, फायर यूनिट, यातायात पुलिस, संचार शाखा व अन्य शाखाओं द्वारा अलग-अलग अत्यंत मनमोहक झांकियां बनाई गई थीं। झांकियों की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कोतवाली सितारगंज प्रथम, कोतवाली ट्रांजिट कैंप द्वितीय और कोतवाली जसपुर तृतीय स्थान पर रहे।

सांस्कृतिक संध्या के दौरान पुलिस लाइन के बच्चों एवं पुलिस कर्मियों द्वारा भी अत्यंत आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही प्रसिद्ध लोकगायक गोविंद दिगारी, खुशी जोशी तथा श्वेता महारा द्वारा विभिन्न रंगारंग व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों एवं पुलिस परिवार का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं आनंदमय बना दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति ने पुलिस परिवार सहित समस्त जनपदवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा समाज में शांति, प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सामूहिक आरती की गई एवं सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

उक्त अवसर पर माननीय विधायक रुद्रपुर, महापौर रुद्रपुर, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, पुलिस अधीक्षक काशीपुर, समस्त राजपत्रित अधिकारी, जनपद के समस्त थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक व कर्मचारी, शहर के गणमान्य नागरिक तथा भारी संख्या में पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।