पानीपत में पत्नी को वेश्यावृत्ति में धकेलने का प्रयास:कर्जा में डूबा पति साहूकारों को सौंप रहा था; नहीं मानी तो घर से निकाला

पानीपत शहर में सेक्टर 29 थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला को उसके पति ने वेश्यावृत्ति में धकेलना चाहा। महिला का पति जुए और नशे का आदी है। बाहर से काफी कर्जा लिया हुआ था। कर्जा नहीं चुका पाने पर उसने साहूकारों के साथ संबंध बनाने का दबाव पत्नी पर डाला। पत्नी राजी नहीं हुई तो उसने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बोली- नग्न कर बेइज्जत भी किया पानीपत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका निकाह करीब 9 साल पहले धूपसिंह नगर एक व्यक्ति के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद उसे पता लगा कि उसका पति जुए और शराब का आदी है। वह रोजाना उसके साथ मारपीट करता था। शादी के बाद नहीं बन सकी मां शादी के 5 साल बीत जाने पर वह मां नहीं बन सकी। पति ने बाहर से काफी कर्जा लिया हुआ था। ब्याज पर पैसे लेकर वह कर्जदार हो चुका था। इसलिए कर्ज चुकाने के लिए अब वह उस पर वेश्यावृत्ति करने का दबाब बनाने लगा। उसे नग्न कर बेइज्जत करने लगा। इतना ही नहीं, घर पैसे मांगने आने वाले लोगों से वह संबंध बनाने को कहता था। उसकी कोई भी बात न मानने पर उसने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने सास-पति को छोड़ा महिला पिछले 4 साल से अपने मायका रह रही है। इस दौरान अक्टूबर 2024 में महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। लेकिन उस दौरान जांच अधिकारी रिषी प्रकाश ने उसकी शिकायत कोर्ट में भेज दी। जहां उसे न्याय दिलाने का झांसा दिया और एक कागज पर अंगूठा लगवा लिया। इसके बाद कार्रवाई करने की बजाय पति-सास को मिलीभगत कर छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारी ने मेरी शिकायत अदालत में भेज कर मुझे न्याय दिलाने का झाँसा देकर एक कागज पर अंगूठा लगवा लिया और मेरी कार्यवाही करने की बजाए दोनों दोषियों को मिली भगत करके छोड़ दिया

Apr 9, 2025 - 12:23
 0