पलवल में सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल:थार और स्विफ्ट कार ने मारी टक्कर; रोड पार करते समय दुर्घटना

पलवल जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। दोनों ही मामलों में वाहन चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने संबंधित थानों में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला हादसा सिविल लाइन क्षेत्र में हुआ। सिविल लाइन निवासी अंकित ने पुलिस को बताया कि उनके पिता जयपाल रात करीब 9 बजे कैंप मार्केट से अपने घर लौट रहे थे। महेंद्रा शोरूम के सामने सड़क पार करते समय होडल से फरीदाबाद की ओर जा रही एक काले रंग की तेज रफ्तार थार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान जयपाल ने दम तोड़ दिया। शहर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात थार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरा हादसा KMP कट पर दूसरा हादसा सदर थाना क्षेत्र में केएमपी कट के पास हुआ। गांव सौन्दहद निवासी मोहन श्याम ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी गुलाब के साथ पृथला स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दोनों केएमपी कट के पास सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान, पीछे से तेज गति से आई एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में गुलाब गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मोहन श्याम को भी चोटें आईं। राहगीरों ने दोनों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गुलाब को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

May 3, 2026 - 18:51
 0