नारनौल में दो महीने बाद भी चोरी का खुलासा नहीं:घर से चोरी हुआ 18 तोला सोना-सवा किलो चांदी, ग्रामीणों ने की पुलिस से मुलाकात

नारनौल में आर्मी से रिटायर व्यक्ति के घर चोरी होने के दो माह बाद तक चोरों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने सदर थाना में पुलिस से मुलाकात की तथा चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई। गांव बड़कोदा के आर्मी से रिटायर गोपीचंद शर्मा ने बताया कि बीती सात जनवरी को दिन के समय वह तथा उसकी पत्नी कहीं बाहर गए हुए थे। उनके पीछे से घर में चोरी हो गई। इसमें सवा किलो चांदी तथा करीब 18 तोले सोना शामिल है। छोटे भाई ने बताया था इस दौरान उसके छोटे भाई ने फोन करके बुलाया कि जहां हो जल्दी आ जाओ, घर में कुछ हो गया। जिसके बाद उन्होंने फोन करके पुलिस को बुला लिया। मौके पर पीसीआर भी पहुंच गई। सदर थाना एसएचओ भी पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई की। नहीं हो रही कार्रवाई उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक दिन सामान नहीं छेड़ने को कहा था। जिसके बाद अगले दिन फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी आए तथा डंप लिए। मगर इसके बाद पुलिस ने कुछ भी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि इसके दस दिन बाद एक काला तोलिया घर के अंदर मिला। जिसे देखने पर पता चला कि वह उनके घर का तोलिया नहीं, बल्कि चोर का तोलिया हो सकता है। इस पर उन्होंने फिर से जांच की तथा दूसरी गली में लगे सीसीटीवी देखे। जहां पर कुछ संदिग्ध दिखाई दिए। कई जगह की शिकायत उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इस मामले में सही कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस बारे में वह एसपी से भी मिला। सीएम विंडो में भी शिकायत लगाई तथा ग्रीवेंस में भी डीसी के सामने मामला उठाया है, मगर पुलिस ने अभी तक चोर को नहीं पकड़ा है। जल्द होगा गिरफ्तार वहीं इस मामले में जांच अधिकारी रामकुमार ने बताया कि उन्होंने संदिग्ध से पूछताछ की है, मगर उसका चोरी करना नहीं पाया गया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है, जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Feb 28, 2026 - 18:30
 0