नहाती छात्रा का किराएदार ने बनाया वीडियो:दिल्ली में पढ़ने वाली, छुट्टियों में आई पानीपत; युवती की सर्तकता से पकड़ा गया आरोपी

पानीपत शहर के पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है। मकान मालिक की BA द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली बेटी का घर के बाथरूम में नहाते समय किराएदार ने वीडियो बना ली। छात्रा की सतर्कता से आरोपी रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसके बाद परिजनों ने उसका मोबाइल छीनकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी किराएदार के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बाथरूम में नहाते वक्त नजर आया मोबाइल पुलिस को दी शिकायत में 21 वर्षीय छात्रा ने बताया कि वह दिल्ली में पढ़ाई करती है। छुट्टियों में अपने घर आई हुई थी। 14 अगस्त की सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच जब वह अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी, तो उसने देखा कि मकान में रहने वाला किराएदार राजकुमार चोरी-छिपे उसकी वीडियो बना रहा है। छात्रा ने तुरंत आरोपी को वीडियो बनाते हुए देख लिया और बाहर आकर पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई। परिजनों ने छीना मोबाइल, जांच करने पर मिली वीडियो घटना का पता चलते ही छात्रा के परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए किरायेदार को पकड़ा और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। जब परिजनों ने मोबाइल को खोलकर जांच की, तो उसमें छात्रा का नहाते समय बनाया गया आपत्तिजनक वीडियो मौजूद था। घर में आपसी बातचीत और विचार-विमर्श के बाद परिजन शिकायत दर्ज कराने सितंबर माह में थाने पहुंचे। बीएनएस की धारा 77 के तहत मामला दर्ज पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने आरोपी राजकुमार के BNS की धारा 77 (ताक-झांक और गोपनीय वीडियो बनाना) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Sep 6, 2026 - 11:07
 0