नववर्ष 2026: महाकाल, अयोध्या समेत देश के कई मंदिरों में पैर रखने की जगह नहीं, कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

Tourism on New Year 2026 : न्यू ईयर के जश्न के लिए देशभर के पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। कश्मीर के गुलमर्ग से लेकर गुजरात के सफेद रण तक और राजस्थान के उदयपुर से लेकर मध्य प्रदेश के पचमढ़ी तक पर्यटक उमड़ पड़े हैं। पर्यटक स्थलों के साथ ही ...

Dec 31, 2025 - 15:20
 0
नववर्ष 2026: महाकाल, अयोध्या समेत देश के कई मंदिरों में पैर रखने की जगह नहीं, कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

news year rush Tourism on New Year 2026 : न्यू ईयर के जश्न के लिए देशभर के पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। कश्मीर के गुलमर्ग से लेकर गुजरात के सफेद रण तक और राजस्थान के उदयपुर से लेकर मध्य प्रदेश के पचमढ़ी तक पर्यटक उमड़ पड़े हैं। पर्यटक स्थलों के साथ ही धार्मिक स्थानों पर भी पैर रखने की जगह नहीं है। ऐसे में अगर आप भी कही घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको सतर्क रहने की आवश्कता है।

 

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के साथ ही दक्षिण भारत के राज्यों में भी पर्यटनस्थलों पर भारी भीड़ नजर आ रही है। इससे टूर की कॉस्टिंग बढ़ाने के साथ सुविधाओं में कमी और मुश्किलों में बढ़ोतरी का काम किया है। 

 

पर्यटनस्थलों पर भारी भीड़ की वजह से होटलों, होम स्टे का किराया आसमान पर पहुंच गया है। लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्वालिटी फूड के साथ ही पार्किंग भी मुश्किल का सबब बन गई है। कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है। सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी है तो ट्रेनों के साथ ही उड़ानें भी घंटों लेट है। 

 

अयोध्या, महाकालेश्वर, खाटू श्याम मंदिर, बांके बिहार मंदिर, नाथद्वारा समेत देश के सभी प्रमुख मंदिरों में इन दिनों दर्शनार्थियों का तांता लगा हुआ है। घंटों लाइन में लगकर लोग अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हु्ए अधिकांश जगहों पर VIP दर्शन पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए क्षेत्र को नो पार्किंग जोन भी बनाए गए हैं।

 

क्या है अयोध्या का हाल : राम नगरी में इस वर्ष 31 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ है। इस वजह से यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अयोध्या में सड़कें भीड़ से पटी पड़ी है। भीड़ और ठहरने की समस्याएं इस समय यात्रियों के लिए परेशानी बन रही हैं। रामलला के दर्शन के लिए आम लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। 

 

महाकाल मंदिर में क्या है व्यवस्था : खबरों के मुताबिक मुताबिक 31 दिसंबर को भस्म आरती के लिए ऑफलाइन पंजीकरण बंद रखा जाएगा। 1 एक जनवरी को श्रद्धालुओं को कार्तिकेय मंडपम से चलायमान दर्शन कराए जाएंगे। चलित भस्म आरती दर्शन सुबह 4.15 बजे से प्रारंभ होंगे। भस्म आरती संपन्न होने के बाद सामन्य दर्शन शुरू कर दिए जाएंगे। नववर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था लागू की है। इसके तहत 31 दिसंबर तो भस्म आरती के लिए ऑफलाइन बुकिंग पूरी तरह बंद रहेगी। 5 जनवरी तक ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। ALSO READ: Mahakal Temple : ऑफलाइन भस्म आरती बुकिंग बंद रहेगी, नए साल पर महाकाल दर्शन को जा रहे हैं तो जान लीजिए नए नियम

 

क्या है वैष्णोदेवी में व्यवस्था : नए साल में यात्रा प्रबंधन बेहतर बनाने के नाम पर माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने आने वाले श्रद्धालुओं पर कई प्रकार की पाबंदियां लगाने की घोषणा की है। वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान भीड़ के बेहतर प्रबंधन को लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में यात्रा को लेकर कुछ बदलाव किए हैं। नई पाबंदी के तहत श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद माता वैष्णो देवी की यात्रा को 24 घंटे में पूरी करनी होगी। और जो श्रद्धालु यह कार्ड लेने के 10 घंटे के अंदर अपनी यात्रा शुरू नहीं करता तो उसे अपना यह कार्ड दोबारा बनवाना पड़ेगा। माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर से लेकर भैरों घाटी तक जाने वाले रोपवे के लिए जारी की जा रही टिकटों के लिए भी समय निर्धारित किया है। अब जो भी श्रद्धालु यह टिकट लेता है उसे 2 घंटे के भीतर अपनी भैरों घाटी की यात्रा पूरी करनी होगी। ALSO READ: Vaishno Devi : वैष्णो देवी दर्शन का नए साल में कर रहे हैं प्लान, पढ़ें यह खबर, लागू हुईं ये पाबंदियां

 

बांके बिहारी मंदिर में भी व्यवस्था बदली : नए साल की शुरुआत लोग बांके बिहारी के दर्शन के साथ करना चाहते हैं। इसके चलते वृंदावन में लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। यह भीड़ वृंदावन के शासन और प्रशासन के लिए एक चुनौती खड़ी कर रही है। मथुरा के वृंदावन में नए साल पर ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक श्रद्धालुओं को यात्रा से परहेज करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। ALSO READ: सावधान! नए साल पर बांके बिहारी मंदिर न आने की अपील, दर्शन नियमों में भी हुआ बड़ा बदलाव

 

अगर आप शांतिपूर्ण ढंग से पर्यटन या धार्मिक पर्यटन का आनंद लेना चाहते हैं कि थोड़ा इंतजार करना ही बेहतर रहेगा। फिलहाल भीड़ से बचने के लिए अपनी यात्रा को छुट्टियों के बाद के लिए टाल देना ही बेहतर है।

edited by : Nrapendra Gupta