तेजस्वी के पोस्ट पर मुख्यालय का जवाब:ADG लॉ एंड ऑर्डर बोले- 117 घटनाओं का जिक्र, अधिकतर मामूली विवाद; 46 घटना गंभीर

पटना पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को पीसी हुई। इसमें ADG लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के X पोस्ट को लेकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इसमें से अधिकतर घटनाएं आपसी विवाद, मामूली झगड़े और प्रेम प्रसंग में हुई है। ADG ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 117 घटनाओं का जिक्र किया था। सभी की समीक्षा कराई गई। इसमें से 46 घटना सही है। बाकी की घटनाएं मामूली विवाद है। वैसी गंभीर नहीं है। उन्होंने किसी भी घटना का स्पष्ट लोकेशन भी नहीं बताया है। सिर्फ शीर्षक देकर छोड़ दिया है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक पोस्ट किया था। इसमें बिहार में हुए 117 अपराध का ग्राफ बनवाया था। उसमें लिखा था बिहार में है चौपट राज अब बिहार लाएगा बदलाव, अब होगा तेजस्वी बिहार। खबर अपडेट हो रही है...

Apr 11, 2025 - 17:21
 0