पटना में आज कांग्रेस निकालेगा हल्ला बोल मार्च:मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए CM को सौंपेंगे ज्ञापन, एंबुलेंस में तड़पती दिखी थी नाबालिग
मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी में 10 वर्षीय दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना और फिर मौत हो जाने पर आज कांग्रेस की ओर से हल्ला बोल मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु, बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरू, बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम मौजूद रहेंगे। सदाकत आश्रम से निकलकर सभी कांग्रेसी बच्ची को न्याय दिलाने को लेकर CM नीतीश को ज्ञापन सौंपने जाएंगे। राहुल गांधी ने भी किया था ट्वीट इस घटना को लेकर राहुल गांधी ने भी अपने X अकाउंट पर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी और फिर इलाज़ में हुई लापरवाही बेहद शर्मनाक है। अगर समय पर इलाज़ मिला होता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। लेकिन डबल इंजन सरकार ने सुरक्षा तो दूर, जीवन रक्षा में भी घोर लापरवाही बरती। पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक हम चुप नहीं बैठेंगे। दोषियों और लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए।' भर्ती करवाने PMCH पहुंचे थे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को मुजफ्फरपुर से पटना आई 10 साल की रेप पीड़ित बच्ची कल सुबह 11 बजे PMCH अस्पताल पहुंची थी, मगर उसे बेड नहीं मिला था। वह एंबुलेंस में ही तड़पती रही। इसकी जानकारी मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम अपने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ PMCH पहुंचे थे। बच्ची को बेड दिलाने के जद्दोजहद में वह लग गए थे। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को भी कॉल किया, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष का कहना था कि उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का किया था पुतला दहन वहीं, कल बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इनकम टैक्स गोलंबर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला दहन किया गया था। सभी ने जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मंगल पांडे और नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हाथों में चूड़ियां लेकर पहुंची थी।