डॉ. पवन कुमार को सौंपा BSEH अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार:पहले मां सरस्वती की पूजा अर्चना की, बोले- ऑन-सक्रीन मार्किंग को लेकर काम शुरू किया

शैक्षिक क्षेत्र में लगभग 36 वर्षों के दीर्घकालीन अनुभवों के चलते डॉ. (प्रो.) पवन कुमार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने वीरवार को शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद पर पुन: कार्यभार संभाल लिया है। अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं शिक्षा मंत्री महिपाल ढ़ांडा का आभार जताते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उसे सार्थक सिद्ध करेंगे। बोर्ड उपाध्यक्ष, बोर्ड सचिव व अधिकारियों के साथ मिलकर बोर्ड को और उच्च मुकाम पर ले जाएंगे। इस अवसर पर बोर्ड के अधिकारियों/कर्मचारियों, शिक्षा जगत से जुडे़ विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व शिक्षाविदों ने बोर्ड अध्यक्ष डॉ. (प्रो.) पवन कुमार का फूल-मालाओं से स्वागत किया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. (प्रो.) पवन कुमार ने बोर्ड की लॉबी में स्थापित मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने उपरांत कार्यग्रहण किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के शैक्षिक क्षेत्र में बहुआयामी व सार्थक सुधार लाकर शिक्षा बोर्ड को नई दिशा देकर इसकी कार्यप्रणाली को और अधिक छात्र-हितैषी, पारदर्शी व सुदृढ़ बनाएगें। शिक्षा-परीक्षा में गुणात्मक सुधार, परीक्षाओं में नकल पर पूर्ण अंकुश लगाने तथा शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली को ओर अधिक उत्तरदायी, त्वरित, पारदर्शी व विद्यार्थियों/शिक्षकों के लिए संतुष्टिपूर्ण बनाने के लिए सतत् व सार्थक प्रयास जारी रहेंगे। बोर्ड ने ऑन-सक्रीन मार्किंग को लेकर काम शुरू किया उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार व शिक्षा बोर्ड उन सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव के हिमायती व पैरोकार रहे हैं, जिनसे शिक्षा जगत का बहुआयामी विकास हो। उनका मानना है कि शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति को गुणवान, सुशील, ज्ञानवान, समाज व देश के प्रति समर्पित बनाया जा सकता है। भारत सरकार की नई शिक्षा नीति पर सक्रिय रूप से कार्य करते हुए शिक्षा प्रणाली को आधुनिक, लचीला और समावेशी बनाया जाएगा। परिक्षार्थियों के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी कौशल शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। बोर्ड की 2026-27 की परीक्षाओं में ऑन-सक्रीन मार्किंग को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। इससे अंकन कार्य में पारदर्शिता एवं परीक्षा परिणाम और भी कम समय में घोषित किया जा सकेगा ।

Feb 19, 2026 - 18:49
 0