ट्रांसफॉर्मर के फाल्ट से घर के उपकरणों में करंट:एक युवक के हाथ-पैर झुलसे, 11 हजार वॉल्ट बिजली की लाइन पर लगा है ट्रांसफॉर्मर
अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के जाटोली गांव में ट्रॉसफॉर्मर में फाल्ट ओने से11 हजार वॉल्ट का करंट घरों के उपकरणों में पहुंच गया। जिससे आए करंट से एक युवक झुलस गया। कई उपकरणों के तार जल गए। गंभीर घायल एक युवक जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह घटना सोमवा शाम करीब 6 बजे की है। जिला अस्पताल में भर्ती जाटोली निवासी 20 वर्षीय युवक वारिस पुत्र शहाबुद्दीन ने बताया कि वह सोमवार शाम को घर के अंदर था। तभी घर के कूलर का तार गर्म होकर पिघलने लगा। उसमें धुआं से निकलने गला। तभी अचानक तेज करंट आने से वह भी झुलस गया। उसके हाथ पैर की अंगुलियां झुलसी है। पहले मालाखेड़ा सीएचसी में ले जाया गया। वहां से अलवर रैफर किया गया। घायल के परिजनों ने बताया कि कई अन्य घरों में भी करंट आया है। एक अन्य युवक के झुलसने की भी सूचना है। लेकिन उसके बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली लाइन में फॉल्ट के कारण हाई-वोल्टेज करंट दौड़ गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। उसके बाद से फॉल्ट सुधारने में बिजली विभाग की टीम लगी है।



