LIVE: कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में, कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे
Latest News Today Live Updates in Hindi : देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे चला गया। पल पल की जानकारी...
Latest News Today Live Updates in Hindi : देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे चला गया। पल पल की जानकारी...
-संविधान दिवस पर सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेगी। कार्यक्रम में पीएम मोदी भी होंगे शामिल।
-सुप्रीम कोर्ट में आज SIR मामले में सुनवाई।
-भवन निर्माण विभाग ने बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया। राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर इस्तेमाल के लिए हार्डिंग रोड पर आवास संख्या-39 अलॉट किया है।
कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग, पश्चिम कामेंग, शि-योमी जिले में मौसम की पहली बर्फबारी। पंजाब और हरियाणा में भी बर्फीली ठंड बढ़ गई है और दिल्ली में अब पारा और गिरने की आशंका है। ALSO READ: कश्मीर में कड़ाके की सर्दी, क्या है लद्दाख का हाल
राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ल ने कहा कि आईएएस संतोष वर्मा का जो भी मुंह कला करेगा, उसे 51000 इनाम दी जाएगी। राष्ट्रीय सनातन सेना ने उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी।दिल्ली लाल किला विस्फोट मामले में एनआईए ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम शोएब बताया जा रहा है। मामले में यह सातवीं गिरफ्तारी है।
आज 75वें संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम पत्र लिखा है। इसमें भारत के संविधान की महानता, जीवन में मौलिक कर्तव्यों का महत्त्व और हमें पहली बार मतदाता बनने का उत्सव क्यों मनाना चाहिए, ऐसे कई विषयों पर पीएम मोदी ने अपने विचार साझा किए हैं।आज 75वें संविधान दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति संसद भवन में सभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी।



