जींद में खाते से 5 लाख रुपए गायब:चोरी छिपे तुड़वाई FD; नहीं आया OTP, खाताधारक को बैंक कर्मियों पर भी शक

जींद जिले के साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति के बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी या उसकी सहमति के 5 लाख रुपए निकाल लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान जींद के गांव पांडु पिंडारा निवासी भागमल के रूप में हुई है, जो एक करियाना स्टोर चलाते हैं। उनका एचडीएफसी बैंक की जींद शाखा में खाता है। भागमल ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन बेचने से मिली रकम की 43 लाख रुपए की एफडी करवा रखी थी। 5 जनवरी 2026 को भागमल ने बैंक जाकर अपनी एफडी तुड़वाई। एफडी पर लोन होने के कारण, लोन की राशि कटने के बाद उनके खाते में कुल 9,80,000 रुपए जमा हुए थे। इसके बाद, 11 जनवरी 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे, जब वह अपने घर पर थे, उनके मोबाइल पर खाते से 5 लाख रुपए कटने का मैसेज आया। भागमल के अनुसार, उन्होंने यह राशि कहीं भी ट्रांसफर नहीं की थी। उन्होंने तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई। उस दिन रविवार होने के कारण बैंक बंद था। चौंकाने वाली बात यह है कि ठगी गई यह रकम एक बार बैंक द्वारा वापस खाते में डाल दी गई थी, लेकिन बाद में पीड़ित की गलती बताकर दोबारा काट ली गई।

May 24, 2026 - 20:42
 0