जहानाबाद के खिलाड़ियों ने कराटे प्रतियोगिता में 5 मेडल जीता:एथलीट्स ने 2 गोल्ड, 1 सिलवर, 2 ब्रोंज मेडल हासिल किया
रांची के खेलगांव में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद यूनिक शोतोकान कराटे एसोसिएशन इंडिया की टीम आज जहानाबाद लौट आई। टीम के आगमन पर स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों के अभिभावकों ने उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता में जहानाबाद के खिलाड़ियों ने कुल पांच पदक जीते, जिनमें दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष और मुख्य कोच अन्नू शक्ति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुणाल सिंह आर्य और आस्था कुमारी कश्यप ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, माही कुमारी ने रजत पदक जीता। अर्पणा सिन्हा और आशीष कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किए। इस अवसर पर मुख्य कोच अन्नू शक्ति सिंह को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जहानाबाद के खिलाड़ियों में प्रतिभा है और वे राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। सिंह ने आगे कहा कि रांची से लौटे खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन जिले के लिए महत्वपूर्ण है और उम्मीद है कि वे भविष्य में और भी बड़ी सफलताएं प्राप्त करेंगे।
May 5, 2026 - 21:55
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.