ग्रामीण चिकित्सक की हत्या करने वाला गिरफ्तार:पुलिस ने घर पर की छापेमारी, जिस पिस्टल से मर्डर किया था तलाशी में बरामद

समस्तीपुर में ग्रामीण चिकित्सक ललित कुमार की गोली मारकर हत्या हुई थी। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी जग नारायण कुमार उर्फ जग नारायण साह उर्फ जगन्या को गिरफ्तार किया है। इसके पास से हत्याकांड में इस्तेमाल देसी पिस्टल भी बरामद हुई है। सोमवार को इसे जेल भेज दिया गया है। हत्या बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव में हुई थी। रोसरा के डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा कि 19 जनवरी की रात बदमाशों ने ग्रामीण चिकित्सक ललित शाह को गोली मारी थी। वे मरीज को देखकर लौट रहे थे। ललित को पांच गोलियां लगी थी। गांव के ही जगनारायण कुमार समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। घर की तलाशी में हथियार मिला डीएसपी ने कहा कि घटना के बाद जगनारायण गांव से फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी। एक टीम का भी गठन किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जगनारायण गांव में छिपा हुआ है। उसके घर में छापेमारी की गई। घर की तलाशी में एक हथियार मिला। गिरफ्तार आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस मामले में अभी भी कई आरोपी फरार चल रहे हैं। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का विरोध बताया गया था।

Mar 30, 2026 - 21:50
 0