गोकुल में यमुना में डूबे किशोर का शव मिला:30 घंटे की तलाश के बाद घटना स्थल से 1 किलोमीटर दूर बरामद हुआ

मथुरा के गोकुल में यमुना नदी में डूबे एक किशोर का शव रविवार दोपहर करीब 30 घंटे की तलाश के बाद बरामद कर लिया गया। पुलिस, गोताखोरों, पीएसी और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। यह घटना शनिवार सुबह की है, जब मध्य प्रदेश के बैतूल निवासी रेवाराम अपने परिवार के साथ गोकुल बैराज स्थित ठकुरानी घाट पर यमुना स्नान कर रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा हरिओम (जिसने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी) गहरे पानी में फिसल गया और डूब गया। परिवार की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद गोताखोरों ने तुरंत तलाश शुरू की, लेकिन तत्काल सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर थाना महावन पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद पीएसी और एसडीआरएफ की टीमें भी सर्च ऑपरेशन में शामिल हो गईं। लगातार 30 घंटे तक चले इस अभियान के बाद रविवार दोपहर करीब 12 बजे घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर आगे यमुना में किशोर का शव उतराता मिला। थाना प्रभारी चेतराम शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

May 24, 2026 - 20:45
 0