गुरुग्राम में बिल्डर के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन:बोले-6 वर्षों से पीने के पानी की सुविधा नहीं, सड़कें भी टूटी पड़ी
गुरुग्राम जिले में फर्रुखनगर के मारुति कुंज में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर स्थानीय निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। मारुति कुंज आरडब्ल्यूए के प्रधान बिजेन्दर गुलिया उर्फ कालू निमाणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने बिल्डर सुरेंद्र यादव के कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वे पिछले 6 वर्षों से पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिले, जबकि नियमित पेयजल आपूर्ति आज तक शुरू नहीं हो सकी। लोगों ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह के समक्ष भी मांग रखी जा चुकी है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग आरडब्ल्यूए प्रधान बिजेन्दर गुलिया ने यह भी बताया कि सोसायटी में सड़कों की हालत बेहद खराब है और अन्य नागरिक सुविधाओं का भी अभाव है। उन्होंने कहा कि बिल्डर को कई बार लिखित और मौखिक रूप से समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गुलिया ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बिल्डर के खिलाफ पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरडब्ल्यूए ने सोसायटी में तुरंत स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति, टूटी सड़कों की मरम्मत, बिजली, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग की। कार्यालय पर नहीं मिला बिल्डर इस संबंध में जब बिल्डर सुरेंद्र यादव से बात करनी चाही तो वह अपने कार्यालय पर मौजूद नहीं मिले। उनके कर्मचारियों ने बताया कि बिल्डर अभी यहां नहीं हैं और उनके आने पर बात करने को कहा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुट होकर अपनी मांगों के समाधान की अपील की।