गुब्बारा फंसने से 5 साल के बच्चे की मौत:शाहजहांपुर में गुब्बारा फुलाते हुए फूटा, सांस की नली में फंसा

शाहजहांपुर में गुब्बारा सांस की नली में फंसने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। यह घटना कांट थाना क्षेत्र के खपटी गांव में हुई, जहां परिवार में चाचा की शादी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को तत्काल चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। खपटी गांव निवासी श्यामा के पांच वर्षीय बेटे कनिष्क की सोमवार को चाचा सूरज की बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और रिश्तेदार भी मौजूद थे। दोपहर करीब तीन बजे कनिष्क अन्य बच्चों के साथ घर से कुछ दूरी पर खेल रहा था। खेलते समय कनिष्क को एक गुब्बारा मिला। जब वह उसे फुला रहा था, तो गुब्बारा फट गया और उसका एक टुकड़ा उसकी सांस की नली में फंस गया। इससे कनिष्क वहीं गिरकर छटपटाने लगा। बच्चों ने दौड़कर घर पर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और गुब्बारा निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। वे मासूम को पास के गांव में एक चिकित्सक के पास ले गए, जहां कुछ देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। देर शाम शव को दफना दिया गया। श्यामा और उनकी पत्नी राजमा देवी का बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्या ने बताया कि इस घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी।

May 3, 2026 - 22:47
 0