गयाजी में महिला की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मायके वालों का आरोप- बेटी की गला घोंटकर हत्या की गई, दामाद का उसकी भाभी से अवैध संबंध

गयाजी में एक महिला की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायका पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि दामाद का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध है, जिसका बेटी विरोध करती थी। इसी कारण हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना चाकंद थाना क्षेत्र के चमंडी गांव में है। पीड़ित पक्ष ने आरोपी दामाद समेत उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मेडिकल थाना में लिखित बयान दर्ज कराया है। वहीं, घटना की सूचना के बाद चाकंद थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, मृतका के ससुर को छोड़ ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं। मृतका की पहचान 32 साल के प्रिंस कुमार की पत्नी 28 साल की शालिनी कुमारी के रूप में की गई है। मृतका दो बच्चों की मां है। बेटी ढाई साल, जबकि बेटा चार महीने का है। मृतका के चचेरे-मौसेरे भाई ने बताई पूरी कहानी औरंगाबाद के खंडिहा के रहने वाले मृतका शालिनी के चचरे भाई अंकेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन साल पहले शालिनी की शादी चाकंद के चमंडी गांव के रहने वाले रविंदर सिंह के बेटे प्रिंस कुमार से हुई थी। अंकेश ने बताया कि शालिनी अपने पति प्रिंस और उसकी भाभी के बीच अवैध संबंध का विरोध करती थी। इसी बात को लेकर प्रिंस और शालिनी के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ था। आखिरकार प्रिंस ने अपने भाई, भाभी के साथ मिलकर शालिनी की हत्या कर दी। ‘शुक्रवार की रात हत्या की, शनिवार को कहा- इलाज कराने ले जा रहे’ अंकेश कुमार सिंह ने बताया कि शालिनी की हत्या शुक्रवार की रात गला घोंटकर की गई। लेकिन आधी अधूरी जानकारी शनिवार की सुबह दी गई। बताया गया कि शालिनी की तबियत खराब है। उसे मगध मेडिकल थाने में भर्ती कराया गया है। शालिनी के ससुराल वालों से पूछा गया कि क्या तबियत खराब हुई है तो उनलोगों ने कुछ नहीं बताया। सुबह जब मेडिकल पहुंचे तो डेड बॉडी पोस्टमार्टम हाउस में पड़ा मिला और ससुराल वाले मौके से फरार मिले। अंकेश ने बताया कि शालिनी की शादी के पहले हमलोगों को पता नहीं था कि उसके पति का अवैध संबंध उसकी भाभी से है। इस बात की जानकारी शालिनी को हुई तो उसने मायके को बताया था। इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच कहासुनी मारपीट होती थी। शालिनी को फोन पर मायके वालों से बातचीत भी नहीं करने दिया जाता था। शालिनी के पिता ने जब मोबाइल खरीद कर दिया था तो प्रिंस ने उसे तोड़ दिया था ताकि शालिनी अपने मायके को कुछ भी नहीं बता सके। हालांकि मायके वालों ससुराल पक्ष से भी इस बात की शिकायत की थी लेकिन किसी प्रकार का कोई सुधार नहीं आया। मृतका के ससुर बोले- बिस्किट को लेकर झगड़ा हुआ था, बहू ने आत्महत्या की अंकेश से जब यह पूछा गया कि मृतका के ससुर का क्या कहना है तो उन्होंने बताया कि अस्पताल में शालिनी के शव के साथ उसके ससुर हैं। ससुर ने बताया कि शुक्रवार को शालिनी की बेटी बिस्किट मांग रही थी, प्रिंस की भाभी ने जब बिस्किट नहीं दिया तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद शालिनी ने शुक्रवार की देर रात आत्महत्या कर ली। इधर, थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली तो मृतका के गांव पुलिस टीम को भेजा गया लेकिन डेड बॉडी को लेकर उसके परिजन मेडिकल कालेज चले गए थे। पुलिस अब दिनों पक्षों को थाने पर बुलाकर पूछताछ करने की कोशिश में जुटी है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई व गिरफ्तारी की जाएगी।

Apr 4, 2026 - 18:43
 0