औरंगाबाद में आपसी विवाद में भिड़े 2 गुट:दोनों ओर से जमकर चले लाठी-डंडे, दो लोगों की हालत गंभीर; अस्पताल में भी हंगामा
औरंगाबाद में आपसी विवाद में 2 गुट आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडे से एक दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्ष से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरगईया कर्मा गांव की है। घायलों की पहचान एक पक्ष के राजाराम यादव और दूसरे पक्ष से सुजीत कुमार के तौर पर हुई है। मारपीट के बाद घायलों को अस्पताल लाया गया। इस दौरान परिजनों के बीच फिर बहस हो गई। ड्यूटी पर मौजूद गार्ड ने हंगामा कर रहे लोगों को काफी समझाया, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही नगर थाना और मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही हंगामा कर रहे रहे लोग फरार हो गए। परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पहले भी हुई थी मारपीट मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से ही विवाद है। दिवाली के समय भी मारपीट हुई थी। FIR भी दर्ज हुआ था। बुधवार को शादी समारोह के दौरान फिर भिड़ गए। अभी तक किसी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
