दरभंगा में मंदिर के पुजारी से मारपीट​​​​​​​:विशेष समुदाय के लोगों पर हमला करने का आरोप, 5 उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात 2 युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। बीच-बचाव करने पहुंचे राम जानकी मंदिर के पुजारी पर दोनों ने हमला कर दिया। विवाद बढ़ने पर विशेष समुदाय के करीब 50 से 60 लोग मौके पर पहुंच गए। पुजारी के साथ मारपीट करने लगे। कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया। मामले की सूचना मिलते हुए सिंहवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पांच उपद्रवियों को हिरासत में लिया। कड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया। घायल पुजारी प्रशांत कुमार भारती को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना भरवाड़ा बाजार की है। लड़ाई करने से मना किया तो हमला कर दिया पुजारी ने बताया कि मैं मंदिर के अंदर बैठा था। शोर सुनकर बाहर आया तो देखा कि सनाउल्लाह और फूल बाबू का बेटा आपस में झगड़ा कर रहे थे। बीच-बचाव करने पर मेरे ऊपर ही जानलेवा हमला कर दिया। ये लोग बाजार में अक्सर उपद्रव करते हैं। पुलिस ने 5 लोगों को पकड़ा है। स्थानीय लोगों ने समझदारी से काम लिया प्रत्यक्षदर्शी मनोज कुमार ने बताया कि मंदिर के पास दो युवक आपस में लड़ रहे थे। पुजारी ने समझाते हुए कहा कि मंदिर के पास लड़ाई मत करो, यहां से चले जाओ। इस बात पर वो लोग पुजारी से ही उलझ गए। कुछ ही देर में विशेष समुदाय के कई लोग मौके पर पहुंच गए। बेल्ट और डंडे से पुजारी पर हमला कर दिया। पिंटू गुप्ता ने बताया कि खान चौक और शंकरपुर के युवकों के बीच मारपीट हुई है। कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। हमलोगों ने समझदारी से काम लिया। विवाद नहीं करना चाहते हैं। सब मिलकर रहना चाहते हैं। छोटा भाई जैसा सबको मानते हैं। अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो बड़ी घटना हो सकती थी। पुजारी की कोई गलती नहीं वहीं, दूसरे पक्ष के आरसी का कहना है कि पुजारी की कोई गलती नहीं थी। वे विवाद सुलझाने आए थे। इसी दौरान उनके साथ मारपीट शुरू हो गई। बीच-बचाव में आरसी और पिंटू को भी चोटें आईं हैं। जांच में जुटी पुलिस वहीं, थाना प्रभारी रंजीत कुमार चौधरी ने कहा कि सब कुछ कंट्रोल में है। पूरी तरह से शांत है। ऐसी कोई घटना नहीं है। मामले की छानबीन की जा रही है।

May 22, 2025 - 11:43
 0