आपसी रंजिश में मारपीट, 2 घायल अस्पताल में भर्ती:बांका में 4 महिलाओं से छेड़खानी का प्रयास, जातिसूचक गालियां देने का आरोप

बांका के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत धौनी गांव में बुधवार रात आपसी रंजिश को लेकर मारपीट और महिलाओं से छेड़खानी के प्रयास का मामला सामने आया है। इस घटना में एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पीड़िता पुतुल देवी ने बताया कि गांव के कैलाश सिंह, नवीन चंद्र सिंह, विकास सिंह, मुकेश सिंह, किशन सिंह, छोटू सिंह सहित कुल 11 लोगों ने मिलकर गली को बंद कर महिलाओं से छेड़खानी का प्रयास किया। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। 4 महिलाओं के साथ छेड़खानी का आरोप पुतुल देवी के अनुसार, हमलावरों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए मंगल हरिजन पर भी आरोपियों ने हमला किया, जिससे उन्हें भी गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान करीब चार अन्य महिलाओं के साथ भी छेड़खानी का प्रयास किया गया और जातिसूचक गालियां दी गईं। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को गंभीर हालत में रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। पीड़ित पक्ष ने जिला में और स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा आवेदन के अनुसार जांच पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Jan 29, 2026 - 11:44
 0