आंध्रप्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के 2 कोच में भीषण आग, 154 यात्री थे सवार
Fire in Train : आंध्रप्रदेश में टाटा नगर एर्नाकुलम एक्सप्रेस के 2 डिब्बों में आग लगने से एक यात्री की मौत हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है। दोनों कोच में कुल 154 यात्री सवार थे। हादसा देर रात करीब 12.45 बजे हुआ।
Fire in Train : आंध्रप्रदेश में टाटा नगर एर्नाकुलम एक्सप्रेस के 2 डिब्बों में आग लगने से एक यात्री की मौत हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है। दोनों कोच में कुल 154 यात्री सवार थे। हादसा देर रात करीब 12.45 बजे हुआ।
आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम से करीब 66 किलोमीटर दूर हुए इस हादसे से यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आए बी-1 कोच में एक शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में हुई है। हादसे में कई लोगों के झुलसने की भी खबर है।
मीडिया खबरों के अनुसार, आग ट्रेन के बी-1 और एम-2 कोच में आग उस समय लगी, जब सभी यात्री आराम से सो रहे थे। आग लगते ही लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया और इन कोचों को तुरंत खाली कराया गया। इसके बाद दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
One passenger died after fire broke out in two coaches of Train 18189 Tatanagar-Ernakulam Super Fast Express in at Yelamanchili railway station near Anakapalle, Andhra Pradesh early today. Cause of fire is under investigation @SCRailwayIndia @RPF_INDIA #Railways pic.twitter.com/0OoW9qTdAc — Vijay Kumar S (@vijaythehindu) December 29, 2025
आग से प्रभावित दोनों कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। इसके बाद ट्रेन को उसके गंतव्य एर्नाकुलम की तरफ रवाना कर दिया गया। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चली है। इसकी फोरेंसिक जांच की जा रही है।
हादसे के चलते विशाखापत्तनम विजयवाड़ा रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों की आवाजाही फिलहाल रद्द कर दी गई हैं।
edited by : Nrapendra Gupta



