सूने मकान से लाखों रुपए के जेवरात चोरी:परिवार सीकर में एक शातिर में शामिल होने गया था,घर की चार आलमारी से लाखों के जेवरात-नगदी चोरी
जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। पीड़ित परिवार जब घर पहुंचा और घर के दरवाजे खुले देखे तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। जिस पर पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को मकान में चोरी की जानकारी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। पीड़ित चंदन शर्मा (34) निवासी प्लाट 45 वर्धमान नगर विस्तार 200 फीट बाईपास अजमेर रोड ने बताया कि 17 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ खाटू श्याम जी के पास शादी में गए हुए थे। रात करीब 12 बजे जब घर वापस पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला खोल कर अंदर घुसे, तो दरवाजे खुले मिले और ताले टूटे थे। जिस पर अंदर जाकर देखा तो मकान की चार आलमारी खुली थी जिस से जेवरात,नगदी गायब थी। बच्चों को मौके पर छोड़ कर थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बदमाशों ने घर की आलमारी में रखी 1.अंगूठी सोने की 14 करीब 150 ग्राम, 2 कान के झुमके जोडी -9 सोने की. 3. मोती का हार व मोती माला सोने के पेंडल सहित, 4. सोने की चैन (5) 70 ग्राम लगभग 5. मंगलसूत्र सोने का 2 ,6. सोने के नजरिये बच्चे के 7. माथे का टीका सोने का-1 पे. 8. कुंदन मेट सोने का 1.9. सोने की चूडियां 20 पे. करीब 200 ग्राम, 10. हीरे की बालिया 1 जोड़ी, 11. सोने के लोकेट-3 पे., 12. चांदी के सिक्के 75 पे. 13. चांदी का नोट-2 (200 ग्राम), 14. चाँदी की चुडिया (बच्चे की), 15. टेवा मैट सोने का -3,16. सोने की माला तुलसी की, 17. चाँदी की पाजेब 28 जोडी (400 ग्राम) लगभग, 18. चाँदी के ग्लास 4पे. 19. मोने की नथ- 2 पे. 20. सोने का सेटेंट -1,21. सोने का हाथ बंद -122. चाँदी की बिच्छीया 20 जोडी 23. नगद राशि-70/75 हजार, 24. सोने का बोरला -1 चोरी हो गया। पुलिस ने इलाके में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज सर्च करना शुरू कर दिया हैं।