सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक भीषण बम धमाके ने हड़कंप मचा दिया। क्वेटा में चमन फाटक रेलवे स्टेशन के पास सैन्य कर्मियों को ले जा रही ट्रेन को निशाना बनाकर किए गए इस शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक ...

May 24, 2026 - 20:47
 0
सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक भीषण बम धमाके ने हड़कंप मचा दिया। क्वेटा में चमन फाटक रेलवे स्टेशन के पास सैन्य कर्मियों को ले जा रही ट्रेन को निशाना बनाकर किए गए इस शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

ALSO READ: Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

ट्रेन क्वेटा के चमन पट्टक इलाके में सिग्नल पार कर रही थी, तभी विस्फोटकों से लदी एक कार उससे टकरा गई और जोरदार धमाका हो गया।

ALSO READ: क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमाके में ट्रेन को आंशिक नुकसान पहुंचा है, जबकि आसपास खड़े करीब 10 वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। Edited by : Sudhir Sharma