भोपाल में होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई
भोपाल की चर्चित युवती ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार आज राजधानी भोपाल में किया जाएगा। परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट में होगा। ट्विशा शर्मा के परिजनों ने आपसी सहमति के बाद भोपाल में ही अंतिम ...
भोपाल की चर्चित युवती ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार आज राजधानी भोपाल में किया जाएगा। परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट में होगा। ट्विशा शर्मा के परिजनों ने आपसी सहमति के बाद भोपाल में ही अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया है। इस संबंध में उनके भाई हर्षित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शाम को उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। 12 मई की रात को ट्विशा शर्मा की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ससुराल में हुई। उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला था। उसके परिवार वालों ने पति और सास पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। उसके पति समर्थ सिंह की 10 दिनों तक फरार रहने के बाद गिरफ्तारी हुई है और उसे शनिवार को 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
ALSO READ: क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता
ट्विशा शर्मा के निधन की खबर सामने आने के बाद परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और परिचित मौजूद रहेंगे। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग ट्विशा शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान
ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है और सोमवार को कोर्ट में सुनवाई भी होनी है। इस मामले पर पीड़िता के चाचा लोकेश शर्मा कहते हैं, एक आम आदमी बस भरोसा कर सकता है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लिया है। हमें उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा। Edited by : Sudhir Sharma



