सीवान में दिनदहाड़े शख्स की गोली मारकर हत्या:राइस मिल से लौटते समय हादसा, घटना के बाद ​​​​​​​चाचा बेहोश

सीवान के असावं थाना क्षेत्र में शनिवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिहुली गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह (43) अपने चाचा धर्मनाथ सिंह के साथ राइस मिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने धर्मेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। घायल धर्मेंद्र को स्थानीय पीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक का पहले से विवाद चल रहा था। सोनू पांडेय ने बताया कि धर्मेंद्र पिछले साल हुए एक गोलीकांड में गवाह थे। इसी विवाद को लेकर उनकी हत्या की गई। चश्मदीद गवाह धर्मनाथ सिंह घटना के बाद बेहोश हो गए। उनका इलाज जारी है। जांच के लिए जुटी फोरेंसिक टीम एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए भेजा गया है। मृतक के चाचा की स्थिति सुधरने के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

May 24, 2025 - 17:07
 0